धुमकुड़िया शंकोसाई (मानगो) का निरीक्षण कार्यक्रम

यह विडियो धुमकुड़िया शंकोसाई, रोड नं 5, मानगो, जमशेदपुर का है।  यहां सप्ताह में तीन दिन अपनी मातृभाषा कुंड़ुख़ में तोलोंग सिकि के साथ पढ़ाई लिखाई होती है। यह टाटा स्टील फाउण्डेशन जमशेदपुर एवं अद्दी अखड़ा रांची के संयुक्त तत्वाधान में में तकनीकी मदद किया जाता है। इस धुमकुड़िया भाषा शिक्षण केन्द्र में केन्द्र शिक्षिका सुश्री अरुणा लकड़ा हैं तथा केन्द्र संयोजक सुश्री गीता कोया जी हैं। इस का निरीक्षण, तोलोंग सिकि के संस्थापक तथा अद्दी अखड़ा रांची के संयोजक डॉ नारायण उरांव द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को संध्या 6.00 बजे किया गया। यहां मानगो जमशेदपुर जैसे लौह नगरी क्षेत्र में कुंड़ुख़ TV उरांव भाषा में पढ़ाई-लिखाई करते देख डॉ नारायण उरांव मन्त्र मुग्ध हुए और बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। आईए बच्चों का कार्यक्रम का आनन्द लें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *