आदिवासी कुंड़ुख़ विद्यालय, मंगलो, सिसई में करम पूर्व संध्या

karam_manglo

दिनांक 15.09.2021 दिन बुधवार को कार्तिक उरांव आदिवासी कुंड़ुख़ विद्यालय, मंगलो, सिसई, गुमला में प्रांगन में स्कूगल के छात्र, शिक्षक एवं अभिदभवकों द्वारा संयुक्त  रूप से करम पूर्व संध्या  मनाया गया। इस अवसर पर सिसई प्रखण्ड् के प्रमुख सहित गांव के नवजवानों ने भी हिस्सा  लिया और हिन्दीू, अंगरेजी तथा कुंड़ुख़ भाषा माध्य म के संचालित विद्यालय के संचालकों एवं छात्र–छात्राओं का मनोबल उंचा करने में मददगार बने। आपसी सहयोग से मनाया गया यह करम पूर्व संध्यार गांव समाज में खाशकर बच्चोंस के लिए यादगार रहा।
इस पूर्व संध्या  कार्यक्रम में मुख्यो अतिथि सिसई प्रखण्डा प्रमुख श्री देवेन्द्रत उरांव, पूर्व प्राधानाचार्य श्री धुमा उरांव, विदयालय प्रबंधन समिति के सदस्यों  में से श्री लगन टाना भगत, श्री खुदी बड़ार्इक, श्री चन्द्रस भगत, श्री नागां उरांव, श्री मंगरा उरांव, श्री बुज्जुी पहान, श्री बिश्वननाथ उरांव, श्रीमती सुकुरमुनी उरांव, श्रीमती साबित्री उरांव, श्री मधु उरांव एवं विद्यालय के छात्र–छात्राओं आदि के साथ गांव के अन्यी अभिभावक भी उपस्थित थे।
रिपोर्टर –
अरविन्दर उरांव
कार्तिक उरांव आदिवासी कुंड़ुख़ 
विद्यालय, मंगलो, सिसई (गुमला)

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *