झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष जस्टिस विक्रमादित्‍य नहीं रहे

vikramaditya

झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद का निधन हो गया है. वे झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष व कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के चेयरमैन रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा तीन बजे रांची में उनका निधन हो गया. वे रांची के मोरहाबादी में रहते थे. हरमू के मुक्ति धाम में इनका अंतिम संस्कार आज करीब साढ़े दस बजे किया जायेगा. जस्टिस विक्रमादित्‍य की साहित्‍य रचना में काफी रूचि थी। उन्‍होंने कई काव्‍य रचनाएं की। बिरसा मुंडा के जीवन पर महाकाव्‍य उनकी प्रशंसनीय रचना है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *