पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में  उल्लेखनीय कार्य करने वाले झारखंड के तीन आदिवासी हस्तियों को राष्ट्रीय सम्मान

paryawaran-samman0

देश और दुनिया में प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण के बढ़ते संकट पर विचार करने और इसके समाधान के  उपायों को साझा करने के लिए रांची प्रेस क्लब  में 29 सितंबर 2024 को सावित्रीबाई सेवा फाउंडेशन पुणे के मदद से पर्यावरण संरक्षण के मसीहा अनुपम मिश्र के याद में गोदावरी देवी फाउंडेशन, रांची की ओर से पर्यावरण संरक्षण से  जुड़े देश भर  के  30 हस्तियों को  सम्मानित किया गया । जिसमें पारंपरिक स्वाशासन पड़हा व्यवस्था लोहरदगा  के संयोजक श्री विनोद भगत एवं देवान श्री संजीव  भगत  और आदिवासी पत्रकार बरखा लकड़ा  को राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया । 

पर्यावरण सम्‍मान

पर्यावरण सम्‍मान
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में मुख्य योगदान  देने वाले श्री विनोद भगत एवं श्री संजीव भगत  और आदिवासी पत्रकार बरखा लकड़ा को कुँडुख उराँव भाषा संरक्षण समन्वय समिति झारखंड प्रदेश के द्वारा बधाई दी गई ।

रिपोर्टर 
अरविंद उराँव 
अध्यक्ष – कुँडुख उराँव भाषा संरक्षण समन्वय समिति झारखंड प्रदेश
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *