कुंड़ु़ुख भाषा केंद्रों पर टाटा स्‍टील फाउन्‍डेशन द्वारा मानदेय का वितरण व कार्यसमीक्षा संपन्‍न

tata-mandeya

दिनांक 17 मई 2023 दिन बुधवार को टाटा स्टील फाउंडेशन, जमशेदपुर एवं अद्दी कुंड़ुख़ चाला धुमकुड़िया पड़हा अखड़ा, रांची के संयुक्त तत्वावधान में संचालित कुंड़ुख़ भाषा एवं तोलोंग सिकि शिक्षा केन्द्र का टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। यह बैठक बेड़ो प्रखंड के मनख़ा मुण्डा स्थान पर कईली दइई कुंड़ुख़ लूरकुड़िया, बेड़ो के छात्रावास में सम्पन्न हुआ। टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर की ओर से श्री बिरेन तिऊ एवं श्री रामचंद्र टुडु उपस्थित थे। वहीं अद्दी अखड़ा रांची संस्था की ओर से अध्यक्ष श्री जिता उरांव, उपाध्यक्ष श्री सरन उरांव, संयुक्त सचिव श्री भईया रमन कुजूर, कोषाध्यक्ष श्री बिपता उरांव एवं संयोजक डॉ नारायण उरांव उपस्थित थे। इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से दिये गये मानदेय को बांटा गया तथा अद्दी अखड़ा संस्था द्वारा विगत वर्ष में किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में रांची, गुमला एवं लोहरदगा जिला के 25 सेन्टर के कुंड़ुख़ भाषा एवं तोलोंग सिकि शिक्षक तथा संयोजक उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष श्री जिता उरांव द्वारा भाषा एवं लिपि शिक्षा केन्द्र के शिक्षकों तथा संयोजकों को धन्यवाद देकर बैठक की समाप्ति हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *