अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, दिनांक 8 मार्च 2026 को ‘जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच’ का प्रथम सम्मेलन, सत्यभारती रांची के सभागार में सम्पन्न हुआ। यह सम्मेलन झारखण्डी भाषा एवं संस्कष्ति के संरक्षण तथा संवर्धन हेतु झारखण्ड के नवोदित साहित्यकार एवं शोधार्थियों द्वारा आयोजित किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डा० जितेन्द्र कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डा० दिलीप कुमार साहू उपस्थित थे। ‘जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच’ के आयोजकों ने ‘जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा’ के सभी भाषा के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को सलाहकार मण्डली के सदस्य मनोनित करते हुए ससम्मान एक अंग वस्त्र एवं एक सरई का
पौधा भेंट किया गया।

सलाहकार समिति के सदस्य गण इस प्रकार हैं –
1. डा० मनसिद बड़ाउद – मुंडारी
2. डा० के सी टुडू – संताली
3. डा० एच.एन सिंह – कुरमाली
4. डा० करमचंद्र अहीर – पंचपरगनिया
5. डा० नारायण उरांव ‘सैन्दा’- कुड़ुख
6. डा० सोनू हस्सा – हो
7. डा० बासिल किड़ो – खड़िया
8. श्री महेंद्र नाथ गोस्वामी – खोरठा
नवोदित साहित्यकार एवं शोधार्थियों द्वारा अपने प्रथम सम्मेलन में ही एक अद्भूत कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर मंच की ओर से ‘झारखण्ड के संत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता करवाया गया, जिसके प्रथम पुरस्कार विजेता गिरिडीह के डा० छोटु प्रसाद बने। इसी के साथ, वर्तमान डिजिटल युग में खरा उतरने के लिए उरांव समाज के चिंतकों द्वारा विगत एक दशक से बेबसाईट पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय डा0 नारायण उरांव द्वारा बतलाया गया कि दिनांक 21.02.2010 में इसी सत्य भारती रांची के सभागार में tolongsiki.com नामक बेवसाईट का लोकापर्ण किया गया था, जो अभी तक चल रहा है। साथ ही दिनांक 18.12.2020 को kurukhtimes.com नामक बेबसाईट का लोकार्पण हुआ, जिसका रिवाइज्ड वर्जन का पुनः-प्रस्तुति सह लोकार्पण, दिनांक 8 मार्च को नवोदित साहित्यकार एवं शोधार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० जितेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस बेबसाईट में ज्त्स् नामक एक ब्लाग है जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी मातृभाषा में लेख या विचार प्रकाशन हेतु भेज सकते हैं। कुड़ुख़ टाइम्स, त्रैमासिक पत्रिका (अंक 9) सभी अतिथियों को भेंट स्वरूप दिया गई। कार्यक्रम में सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किये गए।
मंच संचालन, विक्की, प्रियंका द्वारा किया गया। रवि वर्मा द्वारा जनजातीय क्षेत्रीय भाषा विकास मंच के उद्देश्यों में प्रकाष डाला। अंत में शिवशंकर उराँव धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें से सोनी कुमारी, सकेषी कर्मकार, रिता, सुरेखा लकड़ा, अरुण प्रमाणिक, निलफोन, सत्यनारायण मुंडा, जनजाति एवं क्षेत्रीय भाशा छात्र एवं षोधायर्थी गण उपस्थित रहे।
रिर्पोटर –
शिवशंकर उरांव
शोधार्थी , कुड़ुख़ , जनजातीय एवं क्षेृीय भाशा कोशांग
रांची विश्वविद्यालय, रांची।

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.