मैकलुस्‍कीगंज में ओस जम रही हैं

झारखंड में ठंढ़ का कहर जारी है। रांची के मैकलुस्कीगंज में झाड़ियों, घास व खेत-खलिहान में ओस की बूंदें जम गईं। इधर, मौसम विभाग के अनुसार, 31 और 1 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने के आसार है। हालांकि बारिश होने की संभावना कम ही है। शाम होते ही ठंडी हवा लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। वहीं, रविवार सुबह भी ठंड का अत्याधिक असर देखा गया। 

मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 दिसंबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा, पर दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तापमान होने के आसार हैं। वहीं 31 और 1 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। बादल छाने की वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

वहीं, पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में व सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *