सरना धर्मगुरू प्रवीण उरांव का हृदयगति रूकने से निधन

praveen_oraon2

सरना धर्म के जुझारू राष्‍ट्रीय धर्म गुरू व व्‍याख्‍याता डॉ प्रवीण उरांव का हृदयगति रूकने से निधन हो गया है। डॉ प्रवीण झारखंड आंदोलन के दौरान उभरे आजसू के संस्‍थापकों में से एक थे। उस वक्‍त युवाओं के आदर्श मानेजाने वाले प्रवीण एक संघर्षशील योद्धा के रूप में पहचाने जाते थे। मृत्‍यु के वक्‍त डॉ प्रवीण अपने आवास पर ही थे। उनकी पत्‍नी प्रोफसर मंती उरांव भी मौजूद रहीं। ईश्‍वर डॉ प्रवीण उरांव की आत्‍मा को शांति प्रदान करे।