दिनांक 01.04.2026, दिन बुधवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच का स्थापना दिवस फादर कामिल बुल्के पथ रांची में स्थित सत्यभारती के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया। समारोह में रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र महतो को मंच का अध्यक्ष तथा स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी और म्यूज़ियोलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय तिर्की को उपाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम में मंच की परामर्शदात्री समिति के सदस्य डॉ. एच. एन. सिंह, डॉ. करमचंद्र अहीर एवं डॉ. के. सी. टुडू उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विकास मौर्य रहे। सभी सदस्यों ने केक काटकर मंच का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन ललिता देवगम द्वारा किया गया। इस मौके पर सचिव सुकेशी कर्मकार एवं विक्की मिंज के साथ सत्यनारायण मुंडा, रोहित केरकेट्टा, शिवशंकर उरांव, लेबियान मुंडू, रीता सोरेंग, जगतपाल महतो, मनीषा बोदरा, नीलोफर मिंज, नारायण मरांडी, रवि कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच का स्थापना दिवस संपन्न

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.