स्‍व. डॉ निर्मल मिंज की पत्‍नी परक्‍लेता मेरियन मिंज नहीं रहीं!

wife_drNirmal-Minj

जीईएल के प्रथम बिशम स्‍व. डॉ निर्मल मिंज की पत्‍नी परक्‍लेता मेरियन मिंज नहीं रहीं। 15 सितंबर 2024, रविवार को संध्‍या साढे छह बजे उनका निधन हो गया। अंतिम संस्‍कार आज दिनांक 16 सितंबर 2024 को दोपहर 3 बजे जीईएल चर्च कब्रिस्‍तान (डिबडीह, रांची) में आयोजित किया जाएगा।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम को ज़ूम मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा। यदि आप इसमें शामिल होना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।
https://us06web.zoom.us/j/7703122023?pwd=4llfnuAXOkeQHgyAda74PwTagmzP8f.1
बताते चलें कि श्रीमती परक्‍लेता मिंज जीवन भर जर्मन-हिन्‍दी अनुवाद पर काम किया और डॉ निर्मल मिंज की सहगामिनी रहीं। उनकी चार बेटियों का शैक्षणिक और पारिवारिक जीवन उत्‍कृष्‍ट हैं। हमारी ओर से स्‍वर्गीया परक्‍लेता मेरियन मिंज को अश्रुपुरित श्रद्धांजलि!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *