अंतर्राष्ट्रीय धावक बुधवा उरांव को अद्दी अखड़ा रांची की ओर से श्रद्धांजलि

budhwa-oraon

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय धावक बुधवा उरांव नही रहे लम्बे समय तक उन्होंने एथेलेटिक्स में देश और दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया वर्ष 1985 में मास्को में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर के दौड़ में आभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए भारत को पदक दिलाया था 1986 के ओलम्पिक क्वालीफायर में 800 मीटर के दौड़ में तकनीकी के कारण ओलम्पिक में डिसक्वालीफाई कर गए थे ।1986 के ही एशियन गेम्स में 800 मीटर के दौड़ में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता । फिर वर्ष 1987 ढाका में आयोजित साउथ एशियन गेम्स 800 मीटर दौड़ में नया राष्ट्र रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता ।। वर्ष 1989 में कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस मीट में उन्होंने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता और नजाने कई ऐसे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स और पदक लगभग 50 से भी ज्यादा देशों में जाकर भारत का एथेलेटिक्स में प्रतिनिधित्व किया ।। उनका जन्म एक बहुत ही गरीब आदिवासी परिवार रांची जिला के इटकी प्रखंड के रानीखटांगा गांव में हुवा था खेल कोटे से उनका चयन एक सिपाही से लेकर डीसपी रैंक तक हुवा उन्होंने अपने खेल के आदम्य साहस के द्वारा और अपनी मेहनत लगन के द्वारा और झारखंड का फुटकल साग कोयनार साग माढ़ भात खा कर देश और दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर 50 से भी ज्यादा देशों में भारत देश का तिरंगा लहराया ।। उन्हें झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन में महासचिव के पद पर एक बड़ी जिम्मेवारी भी दी गई थी जिसमे उन्होंने 2011 के राष्ट्रीय खेल झारखंड में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । वर्ष 2014 में सरकारी सेवा से वीआरेस ले कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आग्रह पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था और बाद में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के क्रीड़ा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भी रहे ।।  

 लम्बे समय से आस्वस्थ होने के कारण से आज उनका लगभग 75 वर्ष की उम्र में जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर निधन हो गया ऐसे दुख की घड़ी में ईश्वर से कामना करते है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करते है …ईश्वर से प्रार्थना है की उनके परिवार वालो को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें ।। उनके द्वारा किया गया यह महान कार्य हमेशा हमें प्रेरित करते रहींगी और हमारे लिए परिवार के लिए समाज के लिए झारखंड राज्य और पूरे देश के लिए बड़े गर्व की बात होगी।।।

उनका अंतिम संस्कार आज ३ बजे उनके पैतृक गांव रांची जिला के इटकी प्रखंड के रानीखटांगा गांव होगा।

अंतिम जोहार पूर्व अंतर्राष्ट्रीय धावक बुधवा उरांव? भावपूर्ण श्रद्धांजलि शत शत् नमन!!!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *