वीर बुधु भगत कॉलोनी का नामकरण कार्यक्रम संपन्‍न

veer-budhu-bhaga3

आज दिनांक -23/7/2023दिन रविवार को आदर्श ग्राम चिरौंदी, रांची में चिरौंदी बाज़ार से पश्चिम क्षेत्र का नामकरण “वीर बुधु भगत कॉलोनी ” ग्राम अध्यक्ष सुखदेव मुंडा की अध्यक्षता एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम, अमर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद गाजा-बाजा के साथ वीर बुधु भगत कालोनी का नामकरण का उद्घाटन किया गया। फिर गाजा-बाजा के साथ सभी मोहल्ला में आखिरी गली तक नामकरण का अलख जगाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ग्रामीणों में सरना समिति चिरौन्दी के उपाध्यक्ष सोमा बांडो, कार्यकारी अध्यक्ष अजय कच्छप, साधु,संतोष उरांव, अमित उरांव, सोमेश्वर भगत, राजमनी देवी, बिंदु पाहन, डॉ ज्योति टोप्पो, डॉ नारायण उरांव, मणि लिण्डा, नीलम खलखो, स्नेहा उराँव, प्रेरणा उराँव , जीतबंधन लिंडा, उदयभानु सिंह, दयानंद सिंह, किशोर भगत, सूरज मुंडा, सुनील गुप्ता, विश्वरूप, मुन्ना,अमिता, राजू मुंडा आदि उपस्थित रहे।

वीर बुधु भगत कॉलोनी

रिपोर्टर –

अच्‍युत उरांव

चिरौन्‍दी, रांची।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *