बुदो उराँव पब्लिक स्कूल, हहरी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

nov15-22d-1

दिनांक 15 नवम्बर 2022 दिन मंगलवार को बुदो उराँव मॉडर्न पब्लिक स्कूल, महुगाँव मोड़ हहरी, घाघरा, गुमला में झारखण्ड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्राधानाध्यापक श्री रामवृक्ष किण्डो द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के सभी छात्रों को चार समूह – 1. वीर बुधू भगत समूह 2. सिनगी दई समूह 3. कार्तिक उराँव समूह 4. बिरसा मुण्डा समूह में बाँटा गया। प्रतियोगिता में कई प्रकार के खेल – फुटबॉल, कबड्डी, खोखो, बंदर रेस, जलेबी रेस, मेंढक रेस, झण्डा रेस, दौड़ प्रतियोगिता, मुर्गा लड़ाई खेल आदि खेलों का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में कार्तिक उराँव समुह सबसे अधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सिनगी दई समुह, तीसरे स्थान पर बिरसा मुण्डा समुह, चौथे स्थान पर वीर बुधू भगत समूह रहा। इस स्कूल में नर्सरी से 10 कक्षा तक की पढ़ाई होती है। यहाँ भाषा विषय के रूप में हिन्दी, अंगरेजी एवं कुँड़ुख़ भाषा (तोलोंग लिपि में) की पढ़ाई होती है।

इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र उराँव, सदस्य, कार्यकारिणी समिति, अद्दी कुँड़ुख़ चाला धुमकुड़िया पड़हा अखड़ा, राँची ने बच्चों को सबोधित करते हुए कहा कि खेल हो या पढ़ाई चाहे कोई भी कार्य हो, लगन के साथ कार्य करने से सफलता जरूर मिलती है। प्राधानाध्यापक श्री रामवृक्ष किण्डो ने छात्रों को जीत की बधाई दी और आगे अच्छा करने के लिए उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि श्री मटकु उराँव, पड़हा देवान, 22 पड़हा परम्परागत ग्राम सभा बिसु सेन्दरा, सिसई-भरनो ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विषिष्ट अतिथियों में श्री जितराम उराँव, श्री बुधेश्वर उराँव एंव स्कूल के छात्र-छात्रों के अभिभावक गण उपस्थित थे।

Nov 15 - 2022

Nov 15 - 2022

Nov 15 - 2022

Nov 15 - 2022

रिपोर्टर –
जुगेश्‍वर उराँव
सैन्दा, सिसई, गुमला

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *