कुंड़ुख भाषा तोलोंग सिकि सप्‍ताह समारोह, बिरसा नगर, जमशेदपुर में सम्‍पन्‍न

tolongsiki_birsanagar_jsr

दिनांक 12 फरवरी से 20 फरवरी तक चलने वाला कुंड़ुख भाषा तोलोंग सिकि दिवस सप्‍ताह का दूसरा दिन दिनांक 14 फरवरी 2022 दिन सोमवार को पश्चिम सिंहभूम जिला के टाटा लौह नगरी में आदिवासी उरांव समाज समिति, बिरसा नगर, जमशेदपुर में सम्‍पन्‍न हुआ। यह भाषा दिवस, आदिवासी उरांव समाज समिति, बिरसा नगर, जोन न. 6, जमशेदपुर द्वारा आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि 12 फरवरी 2016 से कुंड़ुख भाषा की तोलोंग सिकि (लिपि) से झारखण्‍ड के सभी स्‍कूलों में कुंड़ुख़ भाषा विषय की परीक्षा लिखने की अनुमति मिलने के पश्‍चात, समाज के लोगों द्वारा कुंड़ुख़ भाषा तोलोंग सिकि दिवस सप्‍ताह 12 फरवरी से 20 फरवरी तक मनाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर आदरणीय अतिथि तोलोंग सिकि (लिपि) के सर्जक डॉ. नारायण उरांव उपस्थित थे। इस आयोजन में, टाटा स्‍टील फाउण्‍डेशन द्वारा संचालित कुंड़ुख भाषा शिक्षण केन्‍द्र, बिरसा नगर, जोन न. 6 के शिक्षक एवं बच्‍चे शामिल हुए थे। यहां कुंड़ुख भाषा शिक्षण केन्‍द्र के खुलने से केन्‍द्र सरकार एवं राज्‍य सरकार की त्रिभाषा शिक्षा नीति अर्थात हिन्‍दी, अंगरेजी एवं मातृभाषा विषय की पढ़ाई का सिद्घांत पूरा हुआ है। 
टाटा लौह नगरी जैसे औद्योगिक शहर के अभिभावक, टाटा स्‍टील फाउण्‍डेशन के इस योजना से उत्‍सुक हैं और अपने बच्‍चों को मातृभाषा में पठन-पाठन कराने के लिए शामिल करा रहे हैं।
आयोजन समिति की ओर से श्री प्रकाश कोया, श्री बुधराम खलखो, श्री रामू तिर्की, डॉ. बिन्‍दु पहान, श्रीमती बिलचो लकड़ा, सिस्‍टर रोस टोप्‍पो, केन्‍द्र संचालिका सुश्री गीता कोया एवं भाषा शिक्षण केन्‍द्र में उपस्थित होने वाले बच्‍चों के अभिभावक तथा छात्र गण उपस्थित थे।

रिपोर्टर –
सुश्री गीता कोया
केन्‍द्र संचालिका, कुंड़ुख भाषा शिक्षण केन्‍द्र,
बिरसा नगर जमशेदपुर, प0 सिंहभूम, झारखण्‍ड।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *