संविधान प्रदत्‍त पारंपरिक स्‍वशासन व्‍यवस्‍था लागू करने के लिए संघर्ष करेंगे आदिवासी

rajiparha_baridih

दिनांक 07/11/2021 दिन रविवार को जिला रांची के बेड़ो प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम बारिडीह के  पड़हा भवन प्रांगण में 5वी अनुसूची के अंतर्गत परम्पारिक रुढ़ीप्रथा स्वशासन व्‍यवस्था’ को चलाने संबंधी नियमों का प्रस्ताव पारित कर झारखंड के राज्यपाल को दी जाने वाले विषयों को लिखित रुप पर चर्चा किया गया। जिसमें राजी बेल श्रीमान बागी लकड़ा, राजी पड़हा, भारत अपने पड़हा की ओर से लिखित रुप में बैठक को प्रस्तावना दिया। 

चर्चा में कहा गया केंद्र व राज्य अब तक आदिवासियों का जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों का सामाजिक अस्तित्व को राजनैतिक तौर–तरीके से तोड़ मरोड़ कर लुटने–लुटवाने का ही काम किया। इसलिए आदिवासियों ने अब संविधान प्रदत परम्पारिक रुढ़ीप्रथा स्वशासन ब्यवस्था में बने रह कर अपने अधिकारों के मांग की लड़ाई जारी रखेंगे। 

राजी बेल एडवोकेट श्रीमान बागी लकड़ा राजी पड़हा, भारत ने झारखंड पादा पड़हा का बेल/देवान और कमिटी को कानूनी लड़ाई कि तैयारी करने के साथ सभी पड़हा इकाई को अपनी परम्पारिक रुढ़ीप्रथा स्वशासन व्यपवस्था का राजी पड़हा संबिधान में चलते हुए मजबूती करने को कहा।  इस काम में राजी देवान श्रीमान फौदा उरांव, राजी पड़हा भारत को संपूर्ण साथ देने का बात कहा गया।

इस बैठक में राजी पड़हा, भारत की ओर से 
(1) राजी देवान श्रीमान फौदा उरांव, गुमला, 
(2) राजी कोटवार श्रीमान लोहरा उरांव, सिसई – परम्पेरागत पदधारी उपस्थित थे।
पादा पड़हा, उड़िशा की ओर से 
 (1) पादा बेल श्रीमान सोमे टोप्पो, मनकों, लाठिकाटा।
(2) पादा देवान श्रीमान बिरुआ उरांव, जागदा, राउरकेला-42. 
पादा पड़हा, झारखंड की ओर से 
 (1) पादा बेल श्रीमान जयराम उरांव, गुमला
(2) पादा उप-देवान श्रीमान भाउवा उरांव, रांची
(3) पादा कार्ठा श्रीमान जगेश्वर उरांव, बेड़ो
(4) पादा सलहाकार श्रीमान सचिदानंद उरांव, सिसई,
(5) पादा पड़हा,  झारखंड का सलहाकार – श्रीमान राजकुमार पहान, रांची
(6) मूली पड़हा, चान्हो, का बेल श्रीमान रंथु उरांव, रांची
(6) श्रीमान धनेश्वर टोप्पो, President Kudukh National Council of India.
(8) राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त समाज सेवी पद्मश्री सिमोन उरांव, बारीडिह, बेड़ो, रांची।
(7) श्रद्धेय जयपाल सिंह मुंडा (सदस्यद, भारत का संविधान सभा कमिटि) की पोती 
   श्रीमती जहनारा कच्छअप, रांची और अनेकों आदिवासी शिक्षाविद उपस्थित थे।
(8) राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त समाज सेवी पद्मश्री सिमोन उरांव, बारीडिह, बेड़ो, रांची।

बैठक का अंत में राजी बेल श्रीमान बागी लकड़ा, राजी पड़हा, भारत उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक को समाप्त किया।

रिपोर्टर –
बिरुआ उरांव  
देवान
पादा पड़हा, ओड़िशा
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *