उरांव आदिवासियों का परम्पारागत सामाजिक एवं न्यायिक संगठन ‘‘राजी पड़हा, भारत’’ के नये पदाधिकारी

raajiparha1

दिनांक 05/09/2021 दिन रविवार को उरांव आदिवासियों की परम्पारागत सामाजिक एवं न्या9यिक संगठन ‘‘राजी पड़हा, भारत’’ का बैठक आमंत्रण सूचना में दिये गये स्थान – गुमला एरोड्रम के निकट आदिवासी संस्कृति भवन में नहीं हो कर गुमला डुमर टोली मैदान में हुआ। इस बैठक में राजी पड़हा, पादा पड़हा, झारखंड और पादा पड़हा, छत्तीसगढ़ का पूर्ण कमिटि का चयन के लिए बैठक हुआ। इस कमिटि चयन बैठक में सर्व सहमति से अलग–अलग पड़हा संविधान के अनुसार कमिटि का चयन निम्नब प्रकार हुआ – (1) राजी पड़हा, भारत का राजी बेल – श्रीमान बागी लकड़ा (2) राजी देवान – श्रीमान फौदा उरांव, गुमला  (3) राजी पड़हा उप देवान – श्रीमान कृपा शंकर भगत, जशपुर (4) राजी पड़हा काहतो (मुद्धा – न्याायिक मामला) – श्रीमान सुखु प्रधान, रायपुर, छत्तीसगढ़ (5) पूर्व राजी बेल – श्रीमान ब्रिजमोहन टोप्पो, शंकर गढ़, छत्तीसगढ़ (6) पादा पड़हा, उड़िशा का बेल – श्रीमान सोमे टोप्पो, लाठिकाटा, उड़िशा, (7) पादा पड़हा, उड़िशा का देवान – श्रीमान बिरुआ उरांव, जगदा, राउरकेला, उडिशा (8) मूली पड़हा, संबलपुर का बेल – श्रीमान सुरु उरांव, संबलपुर, उड़िशा (9) मूली पड़हा, संबलपुर का देवान – श्रीमान चन्द्र कांत उरांव, संबलपुर, उड़िशा (10) मूली पड़हा, लाठिकाटा का देवान – श्रीमान दशरथ उरांव, निवासी-बोंडामुंडा, राउरकेला-36, उड़िशा। 

     इस चयन कमिटि बैठक में  छत्तीसगढ़, ओडिसा एवं झारखंड प्रदेश से अनेकों डाड़ा पड़हा बेल / देवान की उपस्थिति में राजी पड़हा, भारत के कार्य कर्ता का चयन  संबिधान अनुसार किया गया।
                   अन्यत राजी पड़हा कमिटी पद का चयन निम्न प्रकार से हुई –

1) राजी पड़हा का राजी रकम उरबस पद के लिए – श्रीमान भुनेश्वर भगत, लोदाम, जसपुर, छत्तीसगढ़।
2) राजी पड़हा का राजी कोटवार पद के लिए – श्रीमान लोहरा उरांव (कैप्टेन), ग्राम- सियांग, पोस्टढ -सिसई, जिला – गुमला, झारखंड।
3) राजी पड़हा का राजी करठा पद के लिए – श्रीमान बासु मिंज, ग्राम/पोस्टा – मोनको, लाठिकाटा, राउरकेला, उडिशा।
4) राजी पड़हा का राजी पंच पद के लिए – श्रीमान चावा खालखो, ग्राम – बार बेड़ा, पोस्ट  – रामजड़ि, लाठिकाटा, राउरकेला, उडिशा।
5) राजी पड़हा का राजी पंच पद के लिए – श्रीमान बुधराम उरांव, ग्राम – सियांग, पोस्टी – सिसई, गुमला, झारखंड।
6) राजी पड़हा का पंच पद के लिए – श्रीमान बिग्नेश्वर भगत, ग्राम – टिकर्इत गंज, पोस्टद – यहा, जशपुर, छत्तीसगढ।       
      बैठक में राजी बेल श्रीमान बागी लकड़ा, राजी पड़हा, भारत निर्देश जारी किये कि छत्तीसगढ़ और झारखंड पादा पड़हा कमिटी का पुनर्गठन, एक महिना के अंदर किया जाएगा और यदि किसी कारण वण नहीं होने पर राजी पड़हा संविधान के अनुसार कार्य किया जाने का  संकल्पा लिया गया।
       अंत में राजी बेल श्रीमान बागी लकड़ा राजी पड़हा, भारत की सहमति से राजी देवान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक समाप्ति हुई।

Lohra Oraon
रिर्पोटर –
लोहरा उरांव (कैप्टेन),
कोटवार
राजी पड़हा, भारत

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *