कुंड़ुख़ भाषा शिक्षण केन्द्र बिरसा नगर जमशेदपुर का उद्घाटन

kartikoraon_statue2

दिनांक 04.09.2021 दिन शनिवार को दिन के 2.30 बजे आदिवासी उरांव समाज समिति‚ बिरसा नगर‚ जॉन न.– 6 जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउन्डेशन जमशेदपुर द्वारा कुंड़ुख़ भाषा शिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील फाउन्डेशण जमशेदपुर के कार्यपालक अधिकारी श्री शिवशंकर कांडेयोंग‚ कुंड़ुख़ तोलोंग सिकि के सर्जक डॉ. नारायण उरांव‚ ए.बी.एम. कालेज के प्रोफेसर डॉ. बिन्दु पहान‚ उरांव समाज समिति‚ बिरसा नगर‚ जॉन न.– 6 जमशेदपुर के अध्यदक्ष  श्री बुधराम खलखो‚ सचिव श्री गणेश कुजूर‚ उपाध्यशक्ष श्री सानू खलखो‚ सहसचिव श्रीराजू तिरकी कोषाध्यरक्ष श्री कार्तिक लिंडा‚ भाषा शिक्षण केन्द्र की शिक्षिका सुश्री गीता कोया एवं बच्चे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वि. बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर मल्याकर्पण कर आरंभ किया गया।
इस अवसर पर टाटा स्टील फाउन्डेशन एवं सहयोगी संस्था अददी कुंड़ुख़ चाला धुमकुड़िया पड़हा अखड़ा रांची दवारा प्रकाशित तोलोंग सिकि वर्णमाला चार्ट का लोकार्पण किया गया तथा उपस्थित सभी बच्चों एवं अभिभावकों के बीच वितरित किया गया।

Kartik Oraon Statue

उरांव समाज समिति‚ बिरसा नगर के अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि यह हमारे बच्चों के लिए अच्छा अवसर है कि वे अपनी भाषा एवं लिपि सीखेंगे। टाटा स्टील फाउन्डेशन जमशेदपुर के कार्यपालक अधिकारी श्री कांडेयोंग ने कहा कि सिहंभूम क्षेत्र में संताली‚ मुंडा‚ हो‚ एवं भूमिज भाषा का शिक्षण का कार्य अलग–अलग जगहों पर चल रहा है। इसी क्रम में आज का यह कुंड़ुख़ भाषा शिक्षण केन्द्र बिरसा नगर में आरंभ किया जा रहा है। उन्होंाने कुंड़ुख़ भाषा एवं लिपि की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभी के समय में हिन्दी तथा अंगरेजी के साथ अपनी मातृभाषा को सीखना भी जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों  की जिम्मेादारी लें तभी यह शिक्षण कार्यक्रम सफल होगा। कुंड़ुख़ भाषा की लिपि तोलोंग सिकि के बारे में डॉ. नारायण उरांव ने तोलोंग सिकि के विकास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अंत में उरांव समाज समिति के सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करने के बाद उद्घाटन कार्य समाप्ति हुआ।

रिपोर्ट –
डॉ. बिन्दु पहान
जमशेदपुर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *