मानव तस्‍करों के चंगुल से बचायी गई नाबालिग और महिला

human-trafficking

रांची : रेलवे पुलिस ने एक नाबालिग लड़की एवं महिला को मानव तस्‍करों से बचा लिया। पुलिस ने इस मामले में सुनीता उराइन नामक आरोपी महिला को गिरफ्तार भी किया है। वह इन्हें दिल्ली ले जा रही थी। वह राज्य के विभिन्न इलाकों से लड़कियों को दिल्ली ले जाती है। इसके एवज में उसे पैसे मिलते हैं।

एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन को एक महिला बहला-फुसलाकर दिल्ली काम कराने के लिए ले जा रही है। इस सूचना पर उप निरीक्षक सुनीता तिर्की साथ महिला कॉन्स्टेबल ललिता कुमारी, महिला कांस्टेबल मीतू महतो, नन्हे फरिश्ते टीम तथा सह उप निरीक्षक रवि शंकर साथ कांस्टेबल हेमंत, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव STF टीम, उपनिरीक्षक बी प्रसाद एवं कॉन्स्टेबल जेपी महतो द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान इनसे पूछताछ की गयी।

महिला मानव तस्कर सुनीता उराइन ने पूछताछ में जानकारी दी कि वह लड़कियों को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के लिए बाहर ले जाती है। झारखंड के अलग-अलग जिलों से लड़कियों को वह बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाती है। इसके एवज में उसे प्रति लड़की सात हजार मिलते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *