गुमला जिला कुड़ुख़ भाषा तोलोंग सिकि लिपि दिवस सप्ताह समारोह शिवनाथपुर में सम्पन्न
दिनांक 12.02.2025 दिन बुधवार को गुमला जिले का नाम सिसई प्रखण्ड स्थित शिवनाथपुर पंचायत के प्रस्तावित कुँड़ुख़ उच्च विद्यालय शिवनाथपुर सिसई के स्कूल प्रांगण में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धुमधाम से कुँड़ुख़ कत्थ तोलोंग सिकि लिपि सप्ताह दिवस मानाया गया। इस आयोजन में टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर एवं अद्दी कुड़ुख़ चाला धुमकुड़िया पड़हा अखड़ा रांची, संस्था के संयोजन में संचालित एजेरना बेड़ा प्रोजेक्ट से जुड़े गुमला जिला के सभी कुड़ुख़ भाषा केन्द्र के छात्र एवं बच्चे शामिल हुए।
