रांची: आज दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को प्रेस क्लब रांची में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर अखिल झारखंड साहित्य अकादमी पुरस्कार सम्मान 2026 झारखंड के 9 साहित्यकारों व 9 रचनाकारों के साथ ओल चिकि लिपि के रचयिता पं रघुनाथ मुर्मू तथा वरांग चिति के रचयिताथ कोल लाको बोदरा के वंशज को सम्मानित किया गया।
इनमें कुड़ुख़ भाषा की लिपि तोलोंग सिकि के जनक डॉ नारायण उरांव, मुंडा से डॉ मनसिद बड़ाउद, संताली से श्री सुन्दर टुडु, हो से श्री काशराय खुदादाद, खड़िया से डॉ इग्नासिया कुल्लू टोप्पो , नागपुरी से श्री क्षितिज कुमार राय, खोरठा से श्री चितरंजन महतो, पंचपरगनियां से श्री दीनबंधु महतो, कुरमाली से डॉ चन्द्र मोहन महतो को उनके साहित्य रचना के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उरांव जी थे। समारोह की अध्यक्षता श्री सूरज सिंह बेसरा द्वारा किया गया तथा संचालन डॉ सविता केसरी द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमित कुमार द्वारा किया गया।
अखिल झारखंड साहित्य अकादमी के सदस्यगण:
1. अध्यक्ष - श्री सूरज सिंह बेसरा
2. सचिव - डॉ सविता केसरी
3. उपाध्यक्ष - प्रो बीरबल महतो
4. स्वागत भाषण - डॉ गजाधर महतो
5. स्वागत गीत - श्री मधु मंसूरी
6. गीत - श्री क्षितिज राय
7. गीत हो भाषा - श्री सतीश सामड
Sections