लोहरदगा कॉलेज हॉस्टल में कुँडुख़ भाषा शिक्षक पद सृजन में गड़बड़ी को लेकर बैठक हुई
दिनांक 24/07/2024 को लोहरदगा कॉलेज हॉस्टल नम्बर 3 में भाषा शिक्षक पद सृजित करने में गड़बड़ी को लेकर बैठक हुई। शिक्षक संजय उरांव ने बैठक की अध्यक्षता की। पद सृजन विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया । पड़हा संयोजक विनोद भगत ने कहा कि कुँडुख भाषा को विलुप्त करने की साजिश बहुत तेजी से चल रहा है। इसे बचाने के लिए कुँड़ख़ भाषा विषय की पढ़ाई-लिखाई हमारी विशिष्ट लिपि तोलोंग सिकि से करना ही पड़ेगा। पहले अपनी लिपि नहीं होने के कारण कुँडुख भाषा विलुप्त होने की स्थिति तक पहुंच गई। लोहरदगा पड़हा देवान संजीव भगत ने कहा कि कुँड़ख़ भाषा को विलुप्त होने से बचाने के लिए और कुँड़ख़ भाषा की अपनी लिपि तोलोंग