कोकराझार, असम में तोलोंग सिकि (कुँड़ुख़ भाषा की लिपि) कार्यशाला सम्पन्न
दिनांक 30 सितम्बर 2022 से 02 अक्टुबर 2022 तक कुँड़ुख़ लिटरेरी सोसायटी आफ इंडिया, नई दिल्ली का तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुँड़ुख़ भाषा साहित्स सम्मेलन कोकराझार, असम में सम्पन्न हुआ. यह सम्मेलन कुँड़ुख़ (उरांव) साहित्य सभा, असम एवं आल कुँड़ुख़ (उरांव) छात्र संघ, असम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था. इस कुँड़ुख़ भाषा सम्मेलन में अलग अलग 8 राज्यों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए.
