---
url: 'https://www.kurukhtimes.com/507/'
title: अद्दी कुंड़ुख़ चाःला धुमकुड़िया पड़हा अखड़ा (अद्दी अखड़ा) संस्था अब नये कार्यालय में
author:
  name: admin
  url: 'https://www.kurukhtimes.com/author/admin/'
date: '2022-04-07T04:08:23+00:00'
modified: '2026-03-02T12:04:20+00:00'
type: post
categories:
  - Current Affairs
image: 'https://www.kurukhtimes.com/wp-content/uploads/2022/04/addiakhra_newoffice.jpg'
published: true
---

# अद्दी कुंड़ुख़ चाःला धुमकुड़िया पड़हा अखड़ा (अद्दी अखड़ा) संस्था अब नये कार्यालय में

दिनांक 05.04.2022 दिन मंगलवार को अद्दी कुंड़ुख़ चाःला धुमकुड़िया पड़हा अखड़ा (अद्दी अखड़ा), झारखण्डं, संस्था का कार्यालय, नये पते पर स्थानांतरण करने की प्रक्रिया पूरी की गई। अब अद्दी अखड़ा का नया कार्यालय पता – तोलोंग मचा, बोड़ेया रोड, नगड़ा डिप्पा, चिरौन्दी, थाना : बरियातु, जिला : रांची (झारखण्ड) है। नये कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर अद्दी अखड़ा के अध्यमक्ष श्री जिता उरांव, संयोजक डॉ. नारायण उरांव, भारत पेट्रोलियम के पूर्व चीफ मैनेजर श्री अजीत टोप्पो, श्रीमती सीता अंजना टोप्पो, गोस्सनर कॉलेज, रांची की असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ. ज्योति टोप्पो एवं डोरण्डा कालेज, रांची के विभागाध्यक्ष सह कुँड़ुख़ साहित्य अकादमी, झारखण्ड के अध्यक्ष डॉ. नारायण भगत उपस्थित थे।   

अद्दी अखड़ा संस्था एक निबंधित संस्था है तथा यह कुँड़ुख़ भाषा एवं लिपि के विकास सह प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करती है। वर्तमान में अद्दी अखड़ा की ओर से एक वेब पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इसका नाम kurukhtimes.com है जिसमे में तीन भाषा एवं तीन लिपि में पाठ्य सामग्री सामग्री उपलब्ध किये जा रहे हैं।  

इस अवसर पर अद्दी अखड़ा के अघ्यक्ष ने कहा कि संस्था की ओर से नये कार्यालय में स्थानांतरण की सूचना संबंधित विभाग को दे दिया जाएगा।    

रिपोर्टर –  

अच्यूत उरांव  

सदस्य, अद्दी अखड़ा, रांची।

