---
url: 'https://www.kurukhtimes.com/475/'
title: खूंटी में डायन बता दंपति की हत्‍या
author:
  name: admin
  url: 'https://www.kurukhtimes.com/author/admin/'
date: '2022-01-12T05:27:30+00:00'
modified: '2026-03-02T12:17:00+00:00'
type: post
categories:
  - Current Affairs
image: 'https://www.kurukhtimes.com/wp-content/uploads/2022/01/dian-bisahi.jpg'
published: true
---

# खूंटी में डायन बता दंपति की हत्‍या

अड़की थाना क्षेत्र स्थित तिरला गांव में डायन-बिसाही के शक में रिश्तेदार ने साथियों के साथ मलगू हस्सा पूर्ति (50) और उसकी पत्नी बानू नाग (45) की हत्या कर दी. घटना पांच जनवरी रात की है. पुलिस ने सोमवार की शाम में दंपती के शव बरामद किया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. हत्या का आरोपी निःसंतान है। वह अक्‍सर बीमार रहता था। उसको शक था कि मृतक दंपति डायन-बिसाही में लिप्‍त हैं जिसके कारण उसका संतान नहीं हो रहा है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर आधी रात में मृतकों को उनके घर से निकाला और घसीटते हुए दूर ले जाकर उनको गला रेतकर मार डाला। दोनों की लाश वाहन से दूर स्थित जंगल की खाई में फेंक दी. शव को छुपाने के लिए पत्थरों से ढ़क दिया। परिजनों ने बताया कि पांच जनवरी को मगलू शव बरामद किये गये. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रथमदृष्टया डायन-बिसाही का ही मामला लग रहा है।

