---
url: 'https://www.kurukhtimes.com/471/'
title: नया वर्ष खुशियां लेकर आया झारखंड हॉकी के लिए
author:
  name: admin
  url: 'https://www.kurukhtimes.com/author/admin/'
date: '2022-01-10T15:23:51+00:00'
modified: '2022-01-10T15:24:17+00:00'
type: post
categories:
  - Uncategorized
published: true
---

# नया वर्ष खुशियां लेकर आया झारखंड हॉकी के लिए

झारखंड के हॉकी खेल जगत के लिए नया साल खुशियां लेकर आया है। राज्‍य की छह खिलाडि़यों का चयन जूनियन इंडिया कैंप के लिये किया गया है। चयनित खिलाडि़यों में प्रमोदनी लकड़ा, रजनी केरेकेट्टा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, काजल बाड़ा और ब्‍यूटी डुंगडुंग शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिले की सुदुरवर्ती गांवों की हैं। प्रमोदनी ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमिया गांव की, रजनी इसी प्रखंड के पाइकपारा गांव की, महिमा आंलिंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन हैं, और बाकी तीन खिलाड़ी दीपिका, काजल और ब्‍युटी केरसई प्रखंड की रहनेवाली है। सभी खिलाडियों के चयन पर ढ़ेर सारी बधाई। 

