---
url: 'https://www.kurukhtimes.com/446/'
title: 'टाटा द्वारा संचालित कुंड़ुख भाषा की कक्षाएं | Classes of Kunrukh language by Tata Steel'
author:
  name: admin
  url: 'https://www.kurukhtimes.com/author/admin/'
date: '2021-11-18T12:34:44+00:00'
modified: '2026-03-02T15:13:01+00:00'
type: post
categories:
  - Video
image: 'https://www.kurukhtimes.com/wp-content/uploads/2021/11/tata-stell-class.jpg'
published: true
---

# टाटा द्वारा संचालित कुंड़ुख भाषा की कक्षाएं | Classes of Kunrukh language by Tata Steel

टाटा स्टील फाउण्डेलशन‚ जमशेदपुर के सहयोग से कुंड़ुख़ भाषा शिक्षण कार्य : भाषा बचाने की दिशा में स्वागत योग्य कदम || टाटा स्टील फाउण्डेशन‚ जमशेदपुर के सहयोग से आदिवासी उरांव समाज समिति‚ बिरसा नगर‚ जमशेदपुर में कुंड़ुख़ भाषा शिक्षण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य का शुभारंभ दिनांक 26.08.2021 को हुआ। यह भाषा शिक्षण कार्य शनिवार को 5 से 7 बजे संध्या तथा रविवार को 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं बुधवार को 5 से 7 बजे संध्या संचालित किया जाता है। भाषा शिक्षण के इस कार्य में केजी से पीजी तक के छात्र शामिल होते हैं। लौह नगरी जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में उरांव लोगों की कुडुख भाषा बची हुई है तथा इसे बचाते हुए अगली पीढी तक ले जाने के लिए यह कार्य सराहनीय एवं स्वाइगत योग्य  है। इस तरह का कुंड़ुख़ भाषा शिक्षण कार्य टाटा लौह नगरी में बिरसा नगर के साथ–साथ सितारामडेरा में भी चल रहा है। बच्चों के पठन–पाठन के तरीके के बारे में दिनांक 17.11.2021 को एक विडियो प्रस्तुत किया गया है।

![Dr Bindu Pahan](https://www.kurukhtimes.com/wp-content/uploads/2021/11/Dr-Bindu-Pahan_edited.jpg)

वीडियो रिपोर्ट: **डॉ बिन्‍दु पहान**

