धुमकुडि़या.. बाहरी दुनिया के लिये एक अनोखा.. अनसुना शब्द है। दरअसल यह शब्द आदिवासियों की परंपरा, संस्कृति और दिनचर्या से जुड़ा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। तथाकथित मुख्यधारा और शहरी जीवन में बच्चा जब चार पांच साल का होता है तो उसे प्लेस्कूल, किंडरगार्डन या नर्सरी जैसे आरंभिक विद्यालयों में भर्ती कराने को लेकर मां बाप परेशान रहते हैं। फिर आता है उनका टीन एज। जब मां-बाप की सबसे बड़ी चिंता की अवधि होती है। लेकिन आदिवासी समाज में यह सब निश्चिंत भाव से यहां की दिनचर्या संस्कृति में आम बात है। धुमकुडि़या को समझने के लिये हम यहींं शुरूआत करते हैं।
आदिवासियों के बारे में आधी अधूरी जानकारी रखने वाली बाहरी दुनिया ने तो इस पावन-पवित्र सदियों से चली आ रही धुमकुडि़या परंपरा में भी व्यविचार से चिन्हित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ ने तो इसे आदिवासी टीनएजर्स के लिये डॉरमेट्री तक कह डाला। आज हम इसी धुमकुडि़या को नजदीक से समझेंगे। और जानेंगे कि सुसंस्किृत जीवन में बचपन से किशोरवय तक के लिये धुमकुडि़या कितनी पवित्र और सादगीपूर्ण प्रतिष्ठान है जो आदिवासी गांवों टोलों में बिल्कुल नि:शुल्क उपलब्ध है। इसकी गंभीर और गहराई पर हम बात करने जा रहे हैंं डॉ नारायण उरांव से। डाॅ उरांव पेशे से चिकित्सक हैं लेकिन आदिवासी भाषा – संस्कृृति पर इनके अध्ययन को देश दुनिया के भाषाविद् और संस्कृति में शोध करनेवालों के लिये यह ज्ञान का खजाना कहे जाते हैं। सिसई प्रखंड स्थित सैन्दा गांव के निवासी डॉ उरांंव एक चिकित्सक के रूप में सरकार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक और महत्वपूर्ण जानकारी आप साझा करूं, डॉ उरांव ने उरांव जाति की बोली कुंड़ुख को तोलोंग सिकि लिपि की खोज करके भाषा का रूप दिया। सुनिये डॉ नारायण उरांव से धुमकुडि़या की मौलिक-पुरातन व्यवस्था और भविष्य की संभावनाओं के बारे में के बारे में..
आंगनबाड़ी की जगह लेगा ‘धुमकुडि़या’..
