दिनांक 12 अक्टुबर से 16 अक्टुबर 2025 तक आदिवासी वाद्य यंत्र प्रशिक्षण शिविर टाटा स्टील फाउण्डेशन जमशेदपुर के सहयोग से टी.सी.सी.सोनारी जमशेदपुर में सम्पन्न हुआ। टी.सी.सी.सोनारी जमशेदपुर में विशेष रूप से कमजोर जनजतीय समूह अर्थात पी.भी.टी.जी.समूह से तीन जिनमें असुर,बिरजिया,बिरहोर एवं उरांव, खड़िया तथा भूमिज समुदाय के प्रशिक्षु शामिल हैं। लिंगविस्टिक सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार असुर, बिरजिया, बिरहोर, खड़िया तथा भूमिज एक भाषा परिवार की भाषाएं हैं। परन्तु छोटानागपूर की वादियों में साथ-साथ रहते हुए इन समुदायों ने, किनसे क्या लिया कह पाना मुश्किल है। वैसे, झारखड में असुर,बिरजिया,बिरहोर, जो पी.भी.टी.जी.समूह में दर्ज हैं और उरांव, खड़िया जनजाति सूची में हैं। भागौलिक जुड़ाव एवं एक ही पर्यावरण क्षेत्र में रहते हुए असुर, उरांव एवं खड़िया जनजाति को एक साथ नृत्य करते हुए कलाकारों को समूह की नजरिये स पहचानना कठिन होगा। इन तीनों समूह का नृत्य गीत का राग एवं वाद्य यंत्र का धुन एक जैसे है। अंतर सिर्फ मूंह से निकलने वाली ध्वनि अर्थात गीत का शब्द है। इन तीनों समूह के अलग-अलग फोटोग्राफ आप सबे के सामने हैं। साथ ही कुछ विडियो क्लीप दिनांक 14.10.2026 को शूट किया गया कुछ विडियो क्लीप है।