नेमरा (रामगढ़): मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर जनप्रतिनिधियों और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार (9 अक्टूबर 2026) को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक श्रीमती ममता देवी तथा पूर्व विधायक श्री लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुलाकात के दौरान सभी नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की तथा शोकाकुल सोरेन परिवार को इस अपूरणीय क्षति और कठिन समय को सहन करने का धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
